शहर के भाड़ावास रोड स्थित एक दुकान से चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में यादव नगर मोहल्ला निवासी सुरेश ने बताया कि भाड़ावास रोड स्थित एक दुकान पर बतौर मैनेजर के रूप में काम करता है। शुक्रवार की सुबह उसे सूचना मिली कि दुकान की छत की जाल का एक हिस्सा उखड़ा हुआ है। दुकान से ड्राई फ्रूट, बाडी लोशन, शैम्पू आदि सामान सहित 1 लाख नगदी गायब है। पीड़ित के मुताबिक दुकान से चोरी हुए सामान की कई ज्यादा है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर सामने आए हैं। भाड़ावास चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।