गुजरात के जामनगर में 2 मार्च को एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से जिले के गांव माजरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए। शहीद होने का समाचार जैसे ही ग्रामीणों को मिला तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को ही सगाई हुई थी ओर 2 नवंबर की शादी तय थी। सिद्धार्थ 31 मार्च को 4 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए थे। 4 अप्रैल को सुबह उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 18 पहुंचेगा ओर फिर उनके पैतृक गांव माजरा भालखी ले जाया जाएगा, जहा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विमान ने जाम नगर स्टेशन से उड़ान भरी थी ओर उड़ान भरने के बाद यह क्रैश हो गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए ओर उनका साथी मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा था व एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी ओर वायुसेना में फाइटर पायलट से ज्वॉइन किया था। 2 साल के बाद प्रमोशन हुआ ओर वो फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए ।