फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष स्मरणोत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 07:26 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बावल रोड स्थित एक होटल में आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के अवसर पर एक स्मरण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपातकाल की घोषणा (25 जून 1975) के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के प्रति संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अमरपाल राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली पहुंची। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, कार्यकर्ताओं और जनता के बलिदान को याद किया। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आपातकाल (25 जून 1975 -21 मार्च 1977) को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय मानती है। भाजपा का मानना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों का गंभीर उल्लंघन किया था। इस मौके पर सेनानियों और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपातकाल के समय में अत्याचार सहे थे। इसमें ओम प्रकाश राजपाल, बुद्धदेव यादव, लक्ष्मी नारायण, पूरन चंद, कुलदीप कोहली, विजय गुप्ता की पत्नी पुष्पा गुप्ता, दशरथ चौहान के बेटे मृदुल चौहान, राधे श्याम के पोते साहिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें