जिले के गांव जैतपुर शेखपुर से खाटू श्याम के लिए सोमवार को निशान पद यात्रा शुरू हुई। सोमवार सुबह 6 बजे गांव के शिव मंदिर से शीश के दानी की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाण धारी की जय, खाटू नरेश की जय के जयकारे लगाते हुए व हाथों में श्याम निशान लेकर नैनन में श्याम समाय गयो, मुझे प्रेम का रोग लगा गयो भजन पर डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए गांव के श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू की।