फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : कुलदीप वत्स

रेवाड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की ओर से बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले के नवनियुक्त प्रभारी एवं बादली से विधायक कुलदीप वत्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को एकजुट करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित चौपाल का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश की भाजपा सरकार खोखले दावे कर रही है, जबकि धरातल पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है तथा जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एससी सेल के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत गौड़, दीवान सिंह चौहान, महेंद्र छाबड़ा और मंजीत जैलदार सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें