फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: 200 बेड वाले अस्पताल को लेकर जारी रहेगी धरना, नहीं होगा खत्म

200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन मंगवार को 36वें दिन भी जारी है। धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर आदि दर्जन भर से अधिक गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। सरंपच पति अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा। बताया कि जो खुला पत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के नाम जारी किया है, उसका जवाब हर कोई चाहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें