फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में मेगा लीगल सर्विस कैंप का जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा ने किया शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार पहुंच सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाते हुए कानूनी सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करते हुए उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा ने कही। वधवा बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन की संयुक्त भागीदारी के साथ शहीद हरलाल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर बोडिया कमालपुर में आयोजित कैंप के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। मेगा लीगल सर्विस कैंप का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा रिबन काटकर किया। जिला प्रशासन की ओर से सीटीएम प्रीति रावत व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें