फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: गांव बिहारीपुर में हुआ लोकायुक्त के आदेश पर अमल

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 06:47 PM IST

बुधवार को गांव बिहारीपुर में सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति की ओर से कब्जा किए जाने की शिकायत का जमीनी सच जानने के लिए खुद एसडीएम कोसली विजय सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उपायुक्त के आदेश पर साल 2020 में भी इस जमीन की पैमाईश कराई गई थी और तब भी अवैध कब्जे को हटाने के आदेश जारी हुए गए थे मगर आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद यह मामला लोकायुक्त चंडीगढ़ के दरबार में जा पहुंचा। लोकायुक्त ने एसडीएम कोसली को लिखित आदेश जारी कर कहा कि वे इस मामले की जांच कर तुरंत प्रभाव से जरूरी कार्यवाही करें। बुधवार को एसडीएम कोसली विजय सिंह ने खुद गिरदावर, पटवारी के साथ गांव बिहारीपुर में पहुंचकर संबंधित जमीन की माप फीता लगाकर अपने सामने करवाई। दोनों पक्ष, ग्राम पंचायत से पंच, नंबरदार और सरपंच प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण इस कार्यवाही के गवाह बने। इस कार्यवाही के बाद गिरदावर दिनेश ने कहा कि संबंधित जमीन की पैमाईश पहले भी हुई थी। एसडीएम के सामने एक बार फिर माप की गई। अवैध कब्जे को लेकर हमने अपनी रिपोर्ट पहले भी दी थी। एसडीएम ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। हालांकि, पैमाइश नहीं की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें