वार्ड 15 व 18 में रविवार सुबह से मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। धारूहेड़ा में सुबह 11 बजे तक 4331 वोट पड़ चुके हैं और यहां मतदान प्रतिशत 17.6 दर्ज किया गया है। वहीं रेवाड़ी में 16638 मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं तथा मतदान प्रतिशत 14.4 रहा। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर अब तक कुल 20969 वोट पड़ चुके हैं और कुल मतदान प्रतिशत 14.9 दर्ज किया गया है।