फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: होटल संचालक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 06:58 PM IST

रेवाड़ी जिले में एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के संचालक दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी बलेनो कार होटल के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दीपक यादव और होटल का स्टाफ बाहर पहुंचा। जांच के दौरान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते कुछ लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने अमन धामलावास समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताते हुए कहा कि पहले भी होटल गिराने और जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। होटल संचालक ने बताया कि इससे पहले भी होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत थाना रामपुरा में दर्ज कराई गई थी। करीब चार-पांच माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें