फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, 27 युवतियां और 6 युवक गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 06:48 PM IST

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने सभी सेंटरों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में स्पा सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें