वीरवार सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिठाई के दुकानों पर जांच पड़ताल की। टीम को सूचना मिली थी कि राव तुलाराम स्टेडियम के नजदीक खाद्य पदार्थों में मिलावट करके बेचा जा रहा है, सूचना पर जांच पड़ताल की। टीम में सीएम फ्लाइंग की तरफ से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार और खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। टीम ने दुकान में 700 लीटर दूध, 200 किलोग्राम रसगुल्ला, 50 किलोग्राम घेवर पाया। उसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी जांच गणपत नगर में एक मिष्ठान भंडार में की गई है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करके अपनी दुकान पर बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान में जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकान का लाइसेंस मांगने पर दुकानदार ने अपना लाइसेंस पेश किया। दुकान में 1000 लीटर दूध, घेवर 50 किलो, डोडा बर्फी 50 किलो, खोवा 300 किलो, पनीर 100 किलो तथा क्रीम 50 किलो मिली है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब में जमा करवाया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।