फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भिवाड़ी में छठ महापर्व की धूम, 40 से अधिक कृत्रिम घाटों पर सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:49 PM IST

दीपावली की रौनक अभी ठंडी भी न हुई थी कि भिवाड़ी औद्योगिक नगरी में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। शहर में करीब 40 से अधिक स्थानों पर कृत्रिम घाट बनाए जा रहे हैं, जहां महिलाएं व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाएंगीं। छठ पूजा सेवा समिति के प्रयासों से पुराने घाटों की साफ-सफाई तेजी से की जा रही है, जबकि यूआईटी और आरबी सेक्टरों के पार्कों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। बाजारों में खरीदारी जोरों पर है। छठ पूजा का शुभारंभ शनिवार को नहाय खाय से हो चुका है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा। संजीव सिंह ने बताया कि यह पूर्वांचल का सबसे प्रमुख त्यौहार है। 27 अक्तूबर को सेक्टर-5 के शिव मंदिर पार्क में पूजा-अर्चना के बाद भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 अक्तूबर को सुबह 5:30 बजे अंतिम अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-5 के कृत्रिम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें