बावल के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे। उनके साथ स्थानीय विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, अनिल रायपुर भी मौजूद रहे।।इस अवसर पर बार में पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता और पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से लोगों को न्याय दिलाने का काम करें। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। कहा कि लॉजिस्टिक हब बावल में बनना था, जिसमें हजारों करोड़ का निवेश होता है और अनेक विदेशी कंपनियां यहां आकर अपना पैसा लगाती है। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने थे। वह अब नांगल चौधरी में चला गया।