फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: गांव बीकानेर में संकल्प से सिद्धी अभियान पर चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 05:54 PM IST

गांव बीकानेर के आर्य समाज मंदिर में संकल्प से सिद्धी अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी मंडल अध्यक्ष दिनेश नंबरदार, सह प्रभारी सुनील ग्रोवर, नवीन शर्मा रहे। एचपीपीए स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में आने वाली नई योजना लाडो लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत, आपकी बेटी, हमारी बेटी, लाडली योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, बच्चों की छात्रवृति योजना समेत 25 योजनाओं की जानकारी दी तथा मौके पर लगभग 125 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी करवाया। डॉ. खोला ने कहा केंद्र तथा राज्य सरकार की पारदर्शी नीति व अंत्योदय की योजनाओं को दोनों सरकारों ने बिना भेदभाव के लागू किया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष किरण शर्मा, बस्तीराम, पोहप सिंह, पंकज, नरेश शर्मा, प्रवीण यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें