फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में प्रजा की भलाई रही सर्वोच्च प्राथमिकता: सतीश खोला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 05:23 PM IST

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. खोला ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्र उनकी अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता, न्यायप्रियता और जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 31 मई 1795 को उनका देहावसान हुआ, परंतु उनके द्वारा स्थापित सुशासन की मिसाल आज भी प्रासंगिक है। अहिल्याबाई होलकर ने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य पर शासन किया। वे न केवल एक कुशल शासक थीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थीं। उनके शासनकाल में प्रजा की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता रही। उन्होंने कर व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाया, सिंचाई व्यवस्था का विस्तार किया, और व्यापार को प्रोत्साहन देने हेतु सुरक्षित मार्ग एवं सरायों का निर्माण कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें