फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, दोस्त के पेट में घोंपा चाकू

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:43 PM IST

कस्बे के वॉर्ड नंबर 5 में किराए पर रहने वाले दो युवकों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। विवेक और अनुज किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार देर रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अनुज ने विवेक के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर-शराबा सुना तो मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक ने बताया कि झगड़े के बाद अनुज उसका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अनुज हमले के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना शराब पीने और पैसों के विवाद के कारण हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें