फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी पीने से 17 गाय की हुई मौत

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 10:12 AM IST

बावल के गांव बनीपुर में गोल चक्कर के पास केमिकल युक्त पानी पीने से 17 से अधिक गायों की मौत हो गई। कल तक यह आंकड़ा 15 था, अब यह बढ़कर 17 हो गया है। अभी भी कई गायों की हालत गंभीर है। गांव खेड़ा मुरार निवासी मनीष व राहुल ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह अपनी गाय को लेकर चराने के लिए क्षेत्र में जाते हैं। अचानक गांव बनीपुर की हरिजन बस्ती गोल चक्कर के निकट सभी गाय पानी पीने के लिए आगे बढ़ी। 40 से 50 गाय का झुंड पानी की प्यास बुझाने के लिए पहुंचा। पानी पीने के कुछ समय बाद गाय बेहोश होकर गिरने लगी और तड़पने लगी। कई गाय बीमार पड़ी है, जिनका इलाज चल रहा है। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गांव बनीपुर के सरपंच पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि यहां पर बड़ी संख्या में केमिकल युक्त कंपनियां है, जो अपना गंदा पानी बाहर छोड़ती हैं। इसी पानी के पीने की वजह से गाय की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि केमिकल युक्त पानी से बीमारियों का भी खतरा हमेशा से मंडराता रहा है। गांव बनीपुर में तो बड़ी संख्या में लोग शरीर दर्द की समस्या से परेशान हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें