मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 12 बजे शहर व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदाबांदी होने से तापमान में आई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने अब लगातार तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। पिछले दो-तीन दिन से तेज धूप निकलने से उमस की गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। शनिवार को सुबह ही आसमान में हल्के बादल छाने व ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में 11 बजे ही बूंदाबांदी शुरू हुई तो वहीं शहर में करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।