फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: तलवार दंपति ने उल्टा चलकर समझाई बात, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 07:59 PM IST

मेरठ के सरस्वती लोक निवासी तलवार दंपति दिनेश तलवार व दिशा तलवार ने वीरवार को उल्टा चलकर सीधी बात समझाई और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की। वे पिछले 32 वर्षों से आवाज उठा रहे हैं और 400 से अधिक शहरों में अपना अभियान कर चुके हैं। तलवार दंपति दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने कहा कि आजादी के वक्त देश की जनसंख्या 33 करोड़ थी। वह बढ़कर अब 150 करोड़ हो गई है। वे खुद 32 वर्षों से इसके लिए लगातार मांग कर रहे हैं। वे उल्टा चलकर लोगों को सीधी बात समझा रहे हैं। सरकार को भी पत्र लिख चुके हैं। उनका इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को हमेशा धर्म के चश्मे से देखा गया। वे सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिख चुके हैं। अगर सभी राजनीतिक पार्टियों इसको धर्म के चश्मे से न देख देश की गंभीर समस्या समझकर इसके लिए समाधान कराएंगे। तभी इसका मूल समस्या का समाधान निकलेगा और कानून बनेगा। सरकार देश में दो बच्चों का कानून बना दें तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कह कि प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। इस पर अब तक कुछ नहीं किया गया है। वे जिलाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखते हैं। पानीपत में बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते किसी अधिकारी से नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीएम और मुख्यमंत्री ने मिलने का समय नहीं दिया। वे अब तक हताश और निराश नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन सरकार इस विषय पर जागेगी और उनकी बात को भी सुनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें