फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संघ शताब्दी वर्ष में सालभर करेगा कार्यक्रम, गांवों में दो हजार शाखा करने का लक्ष्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगा। 2025 की रामनवमी से 2026 की रामनवमी तक सालभर कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर के साथ गांवों तक पहुंचा जाएगा। प्रदेश के दो हजार गांव तक शाखा की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह ने कही। वे मंगलवार को गोहाना रोड स्थित एशियन कंप्यूटर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर अधिक सावधानी, गुणवत्ता और व्यापकता से कार्य किया जाएगा। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में देशभर से कार्यकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एक लाख गांव में संघ का सीधा कार्य चलता है। उन्होंने कहा कि संघ न केवल राष्ट्र को एकजुट करता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान और उसके बाद राहत और पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें