फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: एसडी पीजी कॉलेज में भारत संस्कृति यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 06:42 PM IST

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में संस्कृति मंत्रालय व हरियाणा कला परिषद के सहयोग से भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की । श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अनूप कुमार, सोसाइटी के सचिव नरेश गोयल, एसडी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत संस्कृति यात्रा यह कार्यक्रम देश-विदेश में 2010 में स्थापित हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता के प्रयास से चल रहा है। इस कड़ी में भारत संस्कृति यात्रा का अब तक यह 574 वां कार्यक्रम रहा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व तीन बार ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित पंडित अजय प्रसन्ना ने बांसुरी वादन से मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना संगीता चटर्जी के उत्कृष्ट नृत्य ने सबका मन मोहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें