पानीपत नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले डिफाल्टरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के बड़े 440 रहीश डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर उनकी प्राॅपर्टी सील करने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले इन्हें दो नोटिस जारी हो चुके हैं लेकिन इन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। इन पर एक लाख से अधिक बकाया है। शहर में कुल 1.89 लाख प्रॉपर्टी टैक्स पेयर हैं। इन पर कुल लगभग एक अरब रुपये टैक्स बकाया हैं। 440 बड़े डिफाल्टरों पर 93 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें 39 रेस्टोरेंट, होटल, स्कूल व मॉल पर 66 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।