फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत जिला नागरिक अस्पताल व हाली पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, सरेआम लगाए जा रहे इंजेक्शन

नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 04:39 PM IST

पानीपत टेक्सटाइल नगरी नशे की गिरफ्त में है। आए दिन यहां मादक पदार्थ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। एंटी नाकोटिक्स सेल के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रवासी बने हुए हैं। पानीपत में लगभग चार लाख प्रवासी रहते हैं। इनका काम के सिलसिले में अपने घर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान आना जाना बना रहता है। एंटी नाकोटिक्स सेल के अनुसार प्रवासी दूसरे प्रदेशों से मादक पदार्थ लेकर आते हैं और यहां पर तस्करी करते हैं। औद्योगिक सेक्टर ही पानीपत में नशे का सबसे बड़ा अड्डे बने हुए हैं। किराए के कमरों में चरस व गांजा बेचा जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल, ईएसआई अस्पताल का पार्क व हाली पार्क नशेड़ियों का सबसे बड़ा अड्डा है। जिला नागरिक अस्पताल व ईएसआई अस्पताल के पार्क में युवाओं की टोलियां सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाते हैं। पार्क में पड़ी सिरिंज की खेप इसकी गवाही दे रही हैं। पार्क में पूरा दिन नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। हाली पार्क निर्माणाधीन है। यहां हर रोज सैकड़ों युवा पार्क के कोनों में बैठे रहते हैं। निर्माणाधीन पार्क के भवन में छुपकर बैठे रहते हैं। दिन में ही युवा सरेआम यहां शराब पीते हैं। स्मैक, गांजे व चरस का सेवन करने वाले युवक छुपकर नशा करते हैं। यहां नशे में धुत युवाओं को देखा जाना बिल्कुल आम बात है। सीआईए वन रोड पर ड्रेन पुल मादक पदार्थ तस्करों का अड्डा है। यहां पर मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ तस्कर आते हैं। ग्राहक यहां खड़े रहते हैं। यहां मादक पदार्थ तस्करों व नशेड़ियों का घूमना आम बात ही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें