फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 01:07 PM IST

थाना सनौली क्षेत्र के कुराड़ गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक बिल्लू की मौत हो गई। बिल्लू कुराड़ गांव के ही रहने वाले थे। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। हादसा रविवार रात देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि कुराड़ गांव निवासी बिल्लू बाइक से किसी काम गए थे। देर शाम करीब 7 बजे वह वापस घर जाने लगे। जैसे ही वह गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें