फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नौ माह की गर्भवती की मौत, बच्चे ने भी पेट में तोड़ा दम

बापौली थाना क्षेत्र के रसलापुर गांव में नौ माह की गर्भवती आबिदा की सोमवार को मौत हो गई। महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का बयान आबिदा के पति सहजाद ने बताया कि उनकी पत्नी को कुछ दिनों से प्रसव पीड़ा हो रही थी। 9 जुलाई को उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद कहा कि दो दिन बाद दोबारा लाएं। सहजाद उन्हें घर ले गए। बाद में एक अन्य अस्पताल में जांच कराई गई, जहां चिकित्सकों ने आबिदा की हालत गंभीर बताकर तुरंत किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें