फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नहर में मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 06:25 PM IST

थाना सेक्टर-29 में सिवाह बाइपास पर शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे दिल्ली पैरलल नहर में एक व्यक्ति (40) का शव मिला। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव नहर से निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने आस-पास के थानों और जिलों में भी सूचना दी है। राहगीर चेतन ने बताया कि करीब ढ़ाई बजे उन्हें नहर में एक शव दिखाई दिया। जिसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते थाना सेक्टर-29 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। आस-पास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आस-पास के थानों और जिलों में भी सूचना दी है। जिससे शव की शिनाख्त कराई जा सके। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच की गई। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें