फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: रोडवेज बस के नीचे सिर देकर व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 05:49 PM IST

पानीपत के सिवाह बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने रोडवेज बस के नीचे सिर देकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही बस चली तो व्यक्ति ने दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख दिया। लेकिन, चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। हादसे में व्यक्ति का एक हाथ जख्मी हुआ। तीन दिन पहले हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने घायल का करवाया उपचार मंगलवार को सोशल मीडिया सिवाह बस स्टैंड की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें रेवाड़ी डिपो के एक बस स्टैंड से बाहर निकल रही है। उसी समय एक करीब 50 साल का व्यक्ति दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख देता है। लेकिन जब व्यक्ति बस की ओर दौड़कर आया तो चालक ने उसे देखकर ब्रेक लगा दी जिससे बस का पहिया उसके ऊपर से उतरने से बच गया। व्यक्ति का एक हाथ बस के पहिए की चपेट में आकर जख्मी हो गया। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि फुटेज न होती तो रोडवेज चालक की गलती निकलती और उनके खिलाफ कार्रवाई होती। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें