ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में ब्रह्मकुमारीज के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग तपस्या भट्टी का आयोजन किया। यह एक आध्यात्मिक कार्यक्रम हैं। कार्यक्रम में देश भर से गहन योग साधना में लीन रहे साधक आए हैं। तपस्या भट्टी के मुख्य प्रवक्ता बीके भारत भूषण, बीके बिंदु बहन व बीके सुनीता बहन ने सत्रों का संचालन किया। कार्यक्रम में साधकों ने योग के माध्यम से परमात्मा शक्ति से जुड़ने का अभ्यास किया। प्रवक्ता बीके भारत भूषण ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। शनिवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा और गहन प्रवचनों के माध्यम से साधकों को आत्मचिंतन और स्वयं की शक्ति पहचानने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कॉमेंट्री द्वारा गहन मेडिटेशन सत्र कराए गए। इसमें साधकों ने दिव्य अनुभूतियों का अनुभव किया और योग की गहराई में जाकर स्वयं को परमात्मा शक्ति से जोड़ने का अभ्यास किया। तपस्या भट्टी का उद्देश्य साधकों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और उमंग-उत्साह का संचार करना है ताकि वे अपनी दिनचर्या में भी सहज योग साधना कर सकें और जीवन को मूल्यनिष्ठ व शक्तिशाली बना सकें। साधकों में अपार उमंग व आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में ध्यान, साइलेंस, और शक्तिशाली योग अनुभूतियों का अनवरत क्रम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहा है।