फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रैप चार बेअसर, जीटी रोड व स्टेट हाईवे पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2024 07:17 PM IST

पिछले सवा माह से एनसीआर की हवा की गुणवत्ता रेड जोन में है। अब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से अधिक है तो ग्रैप चार लागू हो चुका है लेकिन ग्रैप चार की पाबंदियों में ढील है। पानीपत नगर निगम सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों में ही पानी का छिड़काव कर रहा है। बरसत रोड, असंध रोड व गोहाना रोड पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई ने स्टेट हाईवे व जीटी रोड पर पानी के छिड़काव के लिए टीमें तक नहीं बनाई है। इसलिए धूल के कण हवा में मिश्रित हो रहे हैं। शुक्रवार को पानीपत का एक्यूआई 251 दर्ज किया गया है। हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 300 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है। हवा में धुएं की मात्रा भी 210, कार्बन की मात्रा 78 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है। हवा में धुएं की मात्रा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यहां चल रहे 20 हजार उद्योग व यहां से गुजरने वाले एक लाख वाहन हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें