फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान

पानीपत की अशोक विहार कॉलोनी में रामपाल (62) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर पर जगह कम होने की वजह से कॉलोनी में ही किराये के कमरे में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। देशराज कॉलोनी के प्रवेश ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के पिन्ना गांव से हैं। वह परिवार सहित पानीपत में रहते हैं। उनके पिता रामपाल उनके साथ ही रहते थे। उनका मकान छोटा है। सर्दी के मौसम में परिवार के सदस्य रात को नहीं सो पाते। उनके पिता अशोक विहार कॉलोनी में किराये के कमरे पर रहते थे। वे देशराज कॉलोनी स्थित घर पर बुधवार शाम करीब सात बजे खाना खाकर अशोक विहार कॉलोनी स्थित कमरे पर सोने के लिए थे। उनको वीरवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों ने बताया कि उनके पिता कमरे में फंदे से लटके हुए हैं। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें