फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 08:37 PM IST

अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर फरीदपुर टीडीआई पुल के पास शनिवार को चरते हुए भैंस ट्रेन के सामने आ गई। जिसे देखकर गुरदयाल (63) ने पूंछ पकड़ कर भैंस को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेन की चपेट में आने से भैंस की भी मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। हादसा शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे फरीदपुर के पास अंबाला दिल्ली अप लाइन पर हुआ। फरीदपुर के हरदीप ने बताया कि उनके पिता गुरदयाल शनिवार को भैंस चराने के लिए रेल लाइन के पास गए थे। करीब साढ़े छह बजे चरते हुए भैंस लाइन र पहुंच गई। उसी समय अंबाला की ओर से लाइन ट्रेन आ गई। भैंस को लाइन के बीच में देखकर उनके पिता ने भैंस की पूंछ पकड़ कर लाइन से नीचे खींचने का प्रयास किया। लेकिन भैंस आगे बढ़ गई और ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पिता व उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें