फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, काफी संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन के पहले सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शिवालयों में सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया और अपनी मन्नत मांगी। महिलाओं, कुंवारी लड़कियों व पुरुषों ने पहले सोमवार को व्रत धारण कर भगवान शिव की पूजा की। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, गौशाला शिव मंदिर, असंध रोड स्थित शिव मंदिर के साथ शहर के अन्य शिवालयों में बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई दी। माॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि सावन महीने के पहले सोमवार को शिव भक्तों कीआस्था उमड़ पड़ी। सुबह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। शिवालय बोले-बम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कुछ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक तो कुछ ने रुद्राभिषेक कर अपनी मन्नत मांगी। मंदिर समिति द्वारा शिवालय में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें