फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में गोवंश चोरी और तस्करी पर रोष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:01 PM IST

जिले के कई गांवों में कथित गोवंश चोरी और तस्करी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। समस्त हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों की ओर से इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पूरे हरियाणा में गोतस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़, रामनगर, गढ़ी बेसिक और जलालपुर द्वितीय समेत अन्य क्षेत्रों में गोवंश चोरी और तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में गांव पत्थरगढ़ में आठ से दस गोवंश को काटे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में 13 फरवरी 2026 को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक करवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मामलों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें