फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिला परिषद अध्यक्ष के लिए बैठक शुरू, ज्योति शर्मा हो सकती हैं भाजपा की उम्मीदवार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 01:47 PM IST

जिला परिषद अध्यक्ष के लिए बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 16 में से सभी 16 पार्षद पहुंचे हैं। भाजपा में जिला परिषद की अध्यक्ष के लिए ज्योति शर्मा का नाम घोषित कर सकती है। इस बार आठ पार्षदों के ही हाजिर होने पर चुनाव कराया जा सकता है। इन सबके बीच आधे पार्षदों के रविवार शाम को मोबाइल बंद रखे थे। प्रशासन ने जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 से 11:30 बजे तक सदस्यों का स्वागत कर उपस्थिति हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात प्रधान पद के चुनाव संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। 11:45 बजे से 12:15 बजे तक प्रस्तावक व उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बैलेट पेपर व ईवीएम तैयार की जाएंगी। दोपहर में ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतगणना उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें