जिला यातायात पुलिस रॉन्ग साइड चलने, अवैध रूप से वाहन खड़ा करने व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें आरटीए की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस की टीमों ने पूरे शहर में महाअभियान चलाया। रॉन्ग साइड आने वाले व अवैध रूप से खड़े 170 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। अब तक 20 वाहनों को इंपाउंड किया गया । अब तक इस अभियान के दौरान पुलिस लगभग 450 वाहनों के चालक काट चुकी है और लगभग 80 वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है। लगभग सवा दो लाख रुपये जुर्माना अब तक वूसला जा चुका है।