फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सीमा का किया गया स्वागत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 05:48 PM IST

सीमा कुमारी का वीरवार को जिला पहुंचने पर डे होटल में शहरी विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया व कोच प्रवीन नांदल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सीमा कुमारी ने 23 से 26 मई तक अम्मान जार्डन में आयोजित 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। कोच प्रवीन नांदल ने बताया कि सीमा कुमारी पिछले दो साल से माॅडल टाउन स्थित नांदल फिटनेस जीम में जीजूत्सु ( जुडो- रेसलिंग से मिलकर बना खेल ) का अभ्यास कर रही है। इस दौरान वह राज्य स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सीमा पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेली और कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया है। अब सीमा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। लड़कियां सीमा से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्साह से भाग लेंगी और इसी तरह देश व अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ी सीमा ने बताया कि वह पंजाब के पठानकोट की रहने वाली है। उसके पिता मदन लाल किसान हैं व माता कमलेश कुमारी गृहिणी है। वे तीन बहन- दो भाई हैं। वह तीसरे नंबर की है। उसका बचपन से खेलों में रुझान रहा है। पिता व परिवार का पूरा सहयोग मिलने से वह दो साल पहले अपने मामा इसराना निवासी संजीव के पास रहने आई थी। वे ही उसे नांदल फिटनेस जीम में अभ्यास के लिए भेजने लगे और

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें