फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: SP ऑफिस में आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने युवक को जड़े थप्पड़

शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 10:37 PM IST

एसपी कार्यालय पर मंगलवार को एक आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग करवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि युवक उनके परिवार का ही है और वह उसके खिलाफ आरटीआई लगाकार परेशाान कर रहा है। मंगलवार को वह इस सबंध में शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर युवक भी पहले से ही मौजूद था। मामला थाना छाजपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक ही परिवार में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष एसपी कार्यालय पर पहुंचे थे। कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला ने युवक का गिरेवान पकड़ लिया और उसे घसीटती हुई एसपी कार्यालय तक लेकर पहुंची। जहां पर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे एसपी कार्यालय में हंगामा हो गया। ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और दोनों को अलग कराया। करीब आधे घंटे तक एसपी कार्यालय पर यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें