फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2026 07:33 PM IST

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति व श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्राचीन देवी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया। बैठक में सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा अवध धाम सेवा समिति से संजय अग्रवाल , चांद भाटिया सुरेंद्र गर्ग, वृंदावन ट्रस्ट से विकास गोयल शामिल हुए और हनुमान जन्मोत्सव का विधिवत रूप से ऐलान किया। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने अपने-अपने सुझाव दिए। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि हम सब का प्रयास रहेगा की शोभायात्रा को केवल पानीपत तक सीमित नहीं रखी जाए अपितु पूरे प्रदेश को शोभायात्रा के साथ जोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाए समाजसेवी रमेश माटा ने कहा कि निश्चित तौर पर पहले भी हनुमान महोत्सव की शोभायात्रा में पूरा नगर सम्मिलित होता था अब अवध धाम सेवा समिति एवं हनुमान जन्मोत्सव समिति मिलकर यह इतना बड़ा आयोजन करेंगे कि राष्ट्रीय लेवल पर राष्ट्रीय पटल पर पानीपत की हनुमान जयंती की शोभायात्रा का नाम गुंजायमान होगा भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि देवी मंदिर पानीपत की कुलदेवी का मंदिर है इसलिए माता ने ही यह प्रेरणा करी कि हम सब मिलजुल कर समस्त नगर वासी हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी के बैनर तले इकट्ठे होकर हनुमान जी की मंगलमय्यत्र निकाले जिसमें एक लाख लोगों के इकट्ठा होने का अनुमान हम सब लगा रहे हैं। वृंदावन ट्रस्ट से विकास गोयल ने बताया कि यदि हम आज भी हनुमान जयंती गूगल पर डालते हैं तो निश्चित तौर पर पानीपत का नाम ही हनुमान जयंती हनुमान जन्मोत्सव के रूप में निकाल कर आता है। बच्चा-बच्चा राम का हनुमान जी के काम का इस उद्घोष के साथ पूरा नगर हनुमान जन्मोत्सव पर देवी मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में निकलेगा। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा चांद भाटिया ने बताया की निश्चित तौर पर यह शोभायात्रा अपना इतिहास रचेगी युवाओं की अनेक टोलियां इस शोभायात्रा में भाग लेंगे, और युवाओं के द्वारा किया गया जय घोष पूरे पानीपत में सुनाई देगा ऐसा मुझे विश्वास है राधे-राधे महाराज ने कहा कि यह शोभायात्रा किसी की व्यक्तिगत यात्रा नहीं है अपितु नगर की यात्रा है इसमें पूरा नगर ही जुड़ेगा ऐसा ही हम सबका मानना है। महामलेश्वर अरुण दास महाराज ने कहा कि यह कार्य हनुमान का कार्य है सम्मिलित होकर हनुमान जी की कृपा पात्र बने ऐसा मुझे विश्वास है कि पूरा नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर सम्मिलित होने के लिए पूरा नगर उत्साहित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें