सनौली में आढ़ती की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आढ़ती को कारोबार में नुकसान होने पर लेनदारों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई जोगीराम ने तीन चार लोगों पर आरोप लगाए। जिनमे से एक आरोपी लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।