प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 69वीं स्कूली राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सेवा साधना केंद्र पट्टीकल्याणा, पानीपत में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 38 टीमों द्वारा अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा, जबकि कबड्डी अंडर-19 वर्ग में कुल 31 टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों खेल प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर 1042 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की उद्घाटन समारोह का आयोजन 13 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।।