फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में बिहार ले जाई जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा

पानीपत में सीआईए टू ने समालखा के पास शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। इस शराब को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। इसमें अंग्रेजी शराब की 100 पेट्टियां मिली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस मामले से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ भी की जा रही है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय में मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि सीआईए टू की टीम समालखा के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि गौतम होटल के पास एक कैंटर खड़ा है। कैंटर शराब से भरा हुआ है। इसी सूचना पर सीआईए टू की टीम मौके पर पहुंची। कैंटर में बैठक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान सरवर निवासी तिसंग गांव, शामली के रूप में हुई। कैंटर की तलाशी लेने पर प्लाई बोर्ड के नीचे शराब की पेट्टियां मिली। युवक के शराब का लाइसेंस व परमिट नहीं मिला। पूछताछ करने पर आरोपी सरवर ने बताया कि उसको करनाल से सोनीपत में कैंटर को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मिले थे। यह शराब बिहार भेजी जानी थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें