यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बरवाला स्थित रॉयल पैलेस में वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व बैंकिंग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त पंचकूला मोनिका गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।