पंचकूला सेक्टर-7 में बुधवार देर रात कोठी में काम कर रहे रिंकू नामक युवक का पैसे मांगने पर ठेकेदार के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में रिंकू घायल हो गया। ठेकेदार के लोग उसे सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन वीरवार सुबह सेक्टर 7 पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने दोपहर 3:30 बजे तक न तो शिकायत दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की है। मृतक के परिजन सुबह से पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए हैं।