सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों में शामिल पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी विमल उर्फ गोगी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को सेक्टर-17 में एक महिला से मोबाइल स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी पर पंचकूला और कालका में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी विमल कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद फिर से स्नैचिंग करने लगा था।