फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में कार में मिली चंडीगढ़ की लेडी कांस्टेबल की लाश

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Mar 2025 10:03 PM IST

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर के वीआईपी गेट के सामने मैंगो पार्क के पास चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कांस्टेबल की लाश मिली है। महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला कांस्टेबल की पहचान सपना के तौर पर हुई है। उसका शव चंडीगढ़ नंबर कार में मिला है। सपना शादीशुदा है और उसका पति भारतीय सेना में है। सपना के पति का नाम परविंदर है। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कांस्टेबल की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें