पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में प्लॉट नंबर-124 में अचानक आग लग गई। आग दोपहर 3.15 बजे लगी है। काले धुएं का गुबार आसपास के एरिया में भी फैल गया है। आग अधिक होने के कारण दमकल विभाग की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।