पंचकूला के मोरनी के भोज राजपुर के गांव चूहाड़पुर में एक घर में आग लगने से सारा सामान जल गया। जिस घर में आग की घटना हुई उसमें दो दिन पहले दो युवकों की शादी हुई थी। दोनों युवकों की शादी के बाद परिवार युवकों की ससुराल में फेरा पाने गया था। पीछे से घर में आग लग गई। आग लगने के कारण दोनों नवविवाहिताओं का सामन जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।