कालका में देश बचाओ मोर्चा एवं किसान संगठनों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) ने बुधवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में तहसीलदार कालका के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू के प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों, मजदूरों और कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी ट्रेड डील को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रस्तावित समझौता वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन किया जाएगा।