हरियाणा में सोमवार को चिकित्सकों की हड़ताल रही। मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर एक घंटे के लिए हड़ताल पर चले गए। पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में एक डॉक्टर्स स्ट्राइक की वजह से ओपीडी के बाहर मरीजों की खासी भीड़ लगी रही। एक घंटे तक इलाज न मिलने की वजह से मरीज परेशान हुए।